बदायूं, मई 5 -- इस्लामनगर, संवाददाता। सात फेरों के सपने आंखों में संजोए एक बेटी की जिंदगी उस वक्त थम गई, जब डोली की जगह उसकी अर्थी उठी। नूरपुर पिनौनी गांव में शादी की खुशियों के बीच उस समय मातम पसर गया, जब हल्दी की रस्म के दौरान डांस कर रही दुल्हन दीक्षा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह वॉशरूम गई, लेकिन कुछ ही मिनटों में गिर पड़ी और मौके पर ही हार्टफेल होने से उसकी मौत हो गई। सोमवार पांच मई को मुरादाबाद से उसकी बारात आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही मौत ने जीवन की सारी तैयारियों को छीन लिया। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव का है। यहां के रहने वाले दिनेश पाल सिंह के घर में बेटी दीक्षा की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। शादी के चलते रविवार को हल्दी की रस्म में दीक्षा ने अपनी बहनों और रिश्तेदारों के साथ डांस किया। इसके बाद उसे घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.