औरैया, अक्टूबर 29 -- जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को नगर स्थित तिलक स्टेडियम पहुंचकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सरदार पटेल के जीवन चरित्र और आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाएं। साथ ही तिलक स्टेडियम से सुभाष चौराहा, लखन वाटिका होते हुए पुन: तिलक स्टेडियम तक पदयात्रा/रैली निकाली जाए। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, स्कूली छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाएं, स्वयं सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.