भागलपुर, नवम्बर 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के सीनेट हॉल में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एनएसएस द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसका विषय 'अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका' थी। साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि विवि के लोकपाल डॉ. यूके मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता में बाधा उत्पन्न करने वाले जातिवाद, क्षेत्रवाद और संप्रदायवाद पर विस्तार से चर्चा की। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। विवि के एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह ने भारत सरकार द्वारा प्रेषित एकता शपथ विद्यार्थियों को दिलायी। वक्ताओं ने लौह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.