मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर सोमवार को उज्ज्वल बिहार महासत्संग कार्यक्रम के लिए जमालपुर पहुंचे। जेएसए मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके आगमन पर लगभग 5000 अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। श्री श्री रविशंकर ने अपने उपदेशों में प्रेम, करुणा, सहयोग और आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डाला और ओंकार का 11 बार जाप कराते हुए ध्यान साधना का महत्व समझाया। सोमनाथ शिवलिंग का दर्शन और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: श्री श्री रविशंकर अपने साथ विशेष सोमनाथ शिवलिंग लेकर आए थे, जिसका उन्होंने श्रद्धालुओं को दर्शन कराया। उन्होंने बताया कि, यह शिवलिंग महमूद गजनी द्वारा 1024 ई. में सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के बाद दक्षिण भारतीय अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा सुरक्षित रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.