सीवान, जून 23 -- सीवान, हिप्र। जिला परिषद सदस्य सह पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने लौवारी मोड़ से बाबा महेंद्र नाथ धाम को जाने वाली सड़कों को सावन शुरू होने से पूर्व मरम्मत करने की मांग जिलाधिकारी से की है। उन्होंने कहा है कि सावन में काफी संख्या में भक्त यहां बाबा महेंद्र नाथ को जल चढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों से आते हैं। लेकिन सड़क खराब होने से उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सावन शुरू होने से पूर्व विशेष रूप से इस सड़क को मरम्मत किया जाना चाहिए। ताकि शिव भक्तों को सावन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस सड़क का चौड़ीकरण करने की भी मांग उन्होंने जिलाधिकारी से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.