बगहा, मार्च 8 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। लौरिया थाना के एक गांव से शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण कतिपय लोगों ने कर लिया है। युवती के पिता ने लौरिया थाना में अपने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर में साहेब चौधरी, उसके पिता अनिल चौधरी, चाचा बृज चौधरी समेत पांच को नामजद किया गया है। पिता ने एफआईआर में बताया है कि विगत 26 फरवरी को घर के लोग मंदिर में पूजा पाठ करने गए थे। उनकी लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपितों ने घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया। घर के लोग मंदिर से वापस लौटे तो आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। इसकी जानकारी होने पर जब युवती के पिता आरोपित के घर पूछताछ करने गए तो वे लोग गाली देते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.