बगहा, जुलाई 30 -- बेतिया। लौरिया रामनगर सड़क में लचका के समीप पेड़ से बाइक टकराने से घायल लालसरेया निवासी आदत्यि कुमार (17) की मौत हो गई है । आदत्यि की मौत मंगलवार की दोपहर मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में हुई है । परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है । वही इस दुर्घटना में घायल हरिवाटिका चौक निवासी प्रियेश कुमार (16)की चिकत्सिा मोतिहारी में हो रही है । विदित हो की प्रियेश, आदत्यि व अभिषेक कुमार सोमवार की सुबह बाइक से अपने घर से रामनगर में शिव मंदिर जा रहे थे । इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी । जिसमे तीनों दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.