बगहा, जनवरी 4 -- लौरिया, एक संवाददाता। दुबौलिया गांव में जमीन मापी कराने गए लौरिया सीओ, थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने में शामिल 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। वहीं वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य अपराधियों का पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। लौरिया सीओ नितेश कुमार सेठ ने करीब डेढ़ सौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 28 को नामजद तथा 120 अज्ञात व्यक्तियों को भी अभियुक्त बनाया गया है। घटना बीते शनिवार के शाम की है। एफआईआर में सीओ ने बताया है कि भूमि उपसमाहर्ता के आदेश पर दुबौलिया गांव में जमीन मापी कराने के लिए वे लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार श...