बगहा, मार्च 23 -- लौरिया। लौरिया में आज शाम नंदनगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है। बिहार के कई नामचीन कलाकार इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को सुबह से शाम तक वरीय अधिकारियों का यहां आना जाना लगा रहा। शाम को एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता ने एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के साथ लौरिया के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें एसडीपीओ ने कहा कि महोत्सव स्थल के समीप पानी, चिकित्सा आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। इधर बीडीओ संजीव कुमार, सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा को कई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रखंड सहित जिलेवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। महोत्सव के कार्यक्रमो...