बगहा, फरवरी 7 -- लौरिया,एक संवाददाता। बेलवा लखनपुर पंचायत के लखनपुर गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की चहारदीवारी को फांदकर विद्यालय के अंदर रखे गए उपस्कर व अन्य सामग्रियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना गुरुवार की रात्रि या अहले सुबह की बताई जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश प्रसाद ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। इसके पूर्व भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। मुखिया अनिल राम ने बताया कि यह विद्यालय गांव में स्थित है। पहले विद्यालय बंद होते ही कई असामाजिक ,नशेड़ी व गजेड़ी यहां पर आकर नशा करते थे। विद्यालय की संपत्ति के साथ तोड़ फोड़ किया करते थे। प्रधानाध्यापक ने जब विद्यालय परिसर की चहारदिवारी करा दी और मुख्य गेट पर अवकाश के बाद ताला लगा दिया तो इन लोगों को यह रास नहीं आया। गुरुवार की रात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.