मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुरौल। हरसिंहपुर लौतन पंचायत की मुखिया निर्मला देवी (50) का रविवार को निधन हो गया। वे 2023 में हुए उपचुनाव में मुखिया चुनीं गई थीं। इससे पहले उनके पति लक्ष्मीकांत प्रसाद 2021 में पंचायत के मुखिया चुने गए थे, लेकिन बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। इनका दाह संस्कार सोमवार को किया जाएगा। निधन पर प्रखंड के मुखियों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...