बांका, फरवरी 21 -- बांका, संवाददाता। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत लौगांय गांव में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क गांव को बाजार, विद्यालय और पंचायत मुख्यालय से जोड़ती है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे अस्थायी दुकानें और निर्माण कर दिए जाने से रास्ता काफी संकरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां दो वाहन आसानी से आ-जा सकते थे, अब वहां एक वाहन का निकलना भी कठिन हो गया है। सुबह-शाम विद्यालय जाने वाले बच्चों, किसानों तथा मरीजों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन लगभग बाधित हो जाता है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर के साथ अमरपुर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सड़क की मापी कराकर...