रुडकी, जनवरी 31 -- रुड़की। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को लौकी और करेले के बीज निशुल्क दिए जा रहे हैं। सब्जी उत्पादक उद्यान कार्यालय से सोमवार से निशुल्क बीज ले सकते हैं। उद्यान पर्यवेक्षक अनय सिंह ने बताया कि इस समय लौकी और करेला की बुवाई का उपयुक्त समय है। ऐसे में किसान घर-आंगन में बागवानी कर बेहतर उत्पादन कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सब्जी उत्पादकों को लौकी की आदित्य प्रजाति और करेले की प्रकृति प्रजाति के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.