मधुबनी, दिसम्बर 4 -- लौकही,निज संवाददाता। प्रखंड के लौकही बाजार अवस्थित हटिया में अब तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बतादें कि यह बाजार इंडो-नेपाल सीमा के करीब है और यह हटिया काफी पुराना है। यहां सोमवार व शुक्रवार को हटिया लगता है। लेकिन बाजार के मुख्य सड़क से हटिया तक जाने के लिए एक बेहतर मार्ग नहीं है। लोग बड़ी मुश्किल से यहां तक पहुंचते है। इस परिसर में दो यात्री शेड अब तक अधूरा है,जिसे पूरा कराने की दिशा में प्रयास नहीं किया जा रहा है। इतना हीं नहीं इस परिसर में न शौचालय है और न शुद्ध पेयजल की सुविधा। इसके कारण यहां आने वाली खासकर महिला ग्राहकों व दुकानदारों को काफी असुविधा होती है। स्थानीय सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, सुनील कुमार आदि ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से यहां शीघ्र मूल भूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.