मधुबनी, फरवरी 9 -- लौकही। लौकही व खुटौना पुलिस सोमवार को अलग-अलग मामले में सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराने वाले तीन अपराधियों को तीन पिस्तौल और दो गोली के साथ धरदबोचा। नरहिया थाना पुलिस ने झिटकी गांव के महेश यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के क्रम में उसके बिछावन पर तकिया के नीचे से एक देशी पिस्तौल और आठ एमएम का दो जिन्दा गोली बरामद कर लिया। यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सोशल मिडिया पर एक युवक द्वारा पिस्तौल लहराते हुए वीडियो वाइरल किया गया था। इसी वायरल वीडियों के सत्यापन के पुलिस झिटकी पहुंची। जहां से पुलिस को यह सफलता मिली। इस मामले में नरहिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.