मधुबनी, फरवरी 22 -- लौकही(प.चं.), निज संवाददाता। लौकही थाना पुलिस ने शनिवार को सुबह करीब आठ बजे अटरी गांव से दो बच्चों की मां गंगा देवी (25) के शव को बरामद किया है। इस मामले में मृतका की मां के बयान पर थाने में जेठ अशोक यादव एवं पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि कुछ बातों को लेकर मृतका के साथ उसकी जेठानी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद हुआ था। सुबह उसके कमरे से उसकी लाश बरामद की गई। दर्ज प्राथमिकी में उसकी मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। उसे जब घटना की जानकारी मिली तो वह यहां पहुंची। गंगा का मायका लौकही थाना के ठाढ़ी गांव में है। सूचना के बाद फुलपरास के डीएसपी सुधीर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने घटना के संब...