मधुबनी, दिसम्बर 31 -- लौकही,निज संवाददाता। स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल परिसर में चल रहे टी टवेन्टी लौकही चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बासोपट्टी की टीम ने जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया। बतादें कि फाइनल मैच इकबाल इलेवन वासोपट्टी और वाली इलेवन सुपौल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बासोपट्टी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ऑवर में आठ विकेट खोकर 248 रन बनाया। जबाब में खेलते हुए सुपौल की टीम निर्धारित ऑवर में अपना छह विकेट गंवाकर 219 रनों पर सिमट गई। इस तरह बासोपट्टी की टीम 29 रनों से मैच जीतकर लौकही चैलेंज कप पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार प्रेम सिंह को दिया गया। आयोजन समिति द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को कप के साथ नगद राशि भी दी गई। मौके पर लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार के अलावे समाजसेवी प्रदीप कुमार गुप्ता, राम कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.