बगहा, जनवरी 9 -- श्रीनगर। बैरिया अंचल क्षेत्र के लौकरिया धुनिया टोली में बुधवार की देर रात आग लगने से तीन फूस के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में घर में बंधी करीब 10 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। आग से कपड़े, बर्तन, अनाज व नकद रुपये समेत लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की आग की शुरुआत अनुरूध मियां के घर से हुई। उस समय सभी परिजन सो रहे थे। आग की लपटें उठने पर गृहस्वामी की नींद खुली और उन्होंने शोर मचाकर सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण हसमुल्लाह मियां व मुन्ना मियां के घरों को भी चपेट में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...