बरेली, जनवरी 10 -- फरीदपुर के लौंगपुर गांव में मिनी स्टेडियम में शनिवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रशासन की ओर से स्टेडियम में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं। एसडीएम मल्लिका नैन जिला और तहसील के अधिकारियों के साथ गांव में कैंप कर रही हैं। फरीदपुर की आदर्श ग्राम पंचायत लोंगपुर में डिप्टी सीएम केशव मौर्य की चौपाल को लेकर प्रशासन गांव के पंचायत घर, स्कूल की पुताई करने पर जुटा था। गांव की गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नालियों का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर विशाल मंच बनाया गया है। जनता के बैठने के लिए 2000 कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। शुक्रवार को एसडीएम मल्लिका नैन, डीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी समेत तमाम अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेडियम के ऊपर से गुजर ...