सोनभद्र, मार्च 18 -- शक्तिनगर, हिटी। शक्तिनगर क्षेत्र के निमियाटांड बस्ती में लो वोल्टेज से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। बस्ती निवासी हृदयानन्द साहनी, आकाश कुमार, मोहन कुमार, मुकेश सिंह, मोनू शर्मा, सूरज कुमार, गंगा राम आदि लोगों का आरोप है की 400 केवीए का ट्रांसफार्मर का न्यूटल केबल जल गया है। वहीं लों वोल्टेज से गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। पानी का पंप, कूलर न चलने के साथ घरों में लो वोल्टेज से गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। जगह जगह जर्जर तार टूट कर नीचे गिर रहा है। एनटीपीसी प्रबंधन से लोगों ने केबल दुरुस्त करने की मांग की लेकिन अभी तक एक सप्ताह बीतने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.