गाज़ियाबाद, जनवरी 24 -- -शुक्रवार रात से कॉलोनी में बनी रही बिजली की समस्या ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शुक्रवार शाम से लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान किया। रात में पेयजल नहीं मिला और सुबह साढ़े 10 बजे के बाद मोटर चल पाई। इससे लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। कॉलोनी में शुक्रवार शाम से ही वोल्टेज काफी कम हो गए थे। इसके चलते मोटर नहीं चल सकी और पेयजल की टंकियां नहीं भर पाईं। सुबह के समय भी स्थिति जस की तस बनी रही, जिससे घरों में नहाने, खाना बनाने और अन्य जरूरी काम प्रभावित हुए। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाले सुनील यादव ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण सुबह समय से पेयजल नहीं मिल पाया। बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। कई परिवारों को पेयजल बाहर से मंगवाना पड़ा। इंद्रप्रस्थ डी ब्लॉक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.