नई दिल्ली, जून 18 -- राजस्थान के सूखे धोरों में अब बहार आने को है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के सिस्टम ने पूरे उत्तर भारत के मौसम को करवट लेने पर मजबूर कर दिया है। 20 दिनों की देरी के बाद आखिरकार मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और अब वह राजस्थान की दहलीज पर दस्तक दे चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बुधवार या गुरुवार तक मानसून राज्य में औपचारिक एंट्री कर लेगा। प्री-मानसून ने दिए दस्तक के संकेत पिछले दो दिनों (16 और 17 जून) से राजस्थान की सीमाओं तक पहुंचा मानसून अब धीरे-धीरे प्रदेश में प्रवेश करने की तैयारी में है। वहीं, बीते 48 घंटे से जारी प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को मानसून की आमद के पक्के संकेत दे दिए हैं। जयपुर, कोटा, भरतपुर, और उदयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। 12 जिलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.