वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नव्या संस्कृति भूमिहार क्लब संघ के काशी महिला संगठन की ओर से रविवार को ककरमत्ता स्थित होटल में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम (लोहड़ी सेलिब्रेशन) हुआ। पंजाबी परिधानों में सजकर पहुंचीं महिलाओं ने पंजाबी नृत्य और गीत से माहौल में चार चांद लगाया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी ढोल की थाप और 'ढोल बाजे' गीत से हुई। अर्चना सिंह ने 'लोहड़ी की रात' गीत तथा समिता सिंह और अनीता राय ने नृत्य और गीत से समां बांधा। महिलाओं ने आग के चारों ओर बैठकर लोहड़ी का आनंद लिया। अध्यक्षता अनुपमा राय, संचालन मधुलिका राय, सौम्या राय और अंजलि तिवारी ने किया। स्वागत अर्पिता राय, सुरेखा सिंह और अंजना राय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...