पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशीटोला निवासी आरती देवी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति पांच जनवरी को उसके घर पर खाना खा रहे थे। उसके पड़ोस मे रहने वाले राजू पुत्र पूरनलाल केे घर पर रहने वाले किराएदार ने उसके घर के सामने बाइक खड़ी कर रहा था। उसके पति ने बाइक साइड में खड़ी करने को कहा तो मकानमालिक राजू,विजय पाल,मुकेश व सोनी ने उसके पति के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। लोहे की सरिया से प्रहार कर उसके पति को घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उसके पति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.