जौनपुर, फरवरी 7 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज रोड स्थित भलुआही रेलवे क्रासिंग 23 सी (निर्माणाधीन फ्लाईओवर) के दक्षिण तरफ शनिवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक डिग्री कॉलेज के लिपिक को सरिया से पीटकर 25 हजार रुपये लूट लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी अंकित मौर्या शारदा देवी महाविद्यालय कड़ेरेपुर में बतौर लिपिक तैनात हैं। शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पहुंचा था कि पीछे से तीन बाइक पर सवार नौ बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते लोहे की सरिया से सिर पर वार कर घायल कर दिया। अंकित की जेब में रखा फीस का 25 हजार रुपये छीनकर महराजगंज की तरफ फरार ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.