मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर में ग्रामीण को लोहे की रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में एक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस में तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी अमन पुत्र विजयपाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि पांच दिसंबर को शाम पड़ोसी गांव अभनपुर में वह पकौड़ी लेने गया था। वहां पर गांव का गुरदीप पुत्र मुकेश आ गया और आते ही गाली गलौज करने लगा, जब गाली देने से मना किया तो लोहे की रोड सिर पर मार दी, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। इस मौके पर घायल के पिता विजयपाल भी आ गए, उन्होंने बामुश्किल बचाया। गुरदीप जाते समय जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.