संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे के एक मोहल्ले में मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद में एक युवक पर दबंग ने लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के बहबोलिया मोहल्ला निवासी अखिलेश पुत्र तूफानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रामानंद पुत्र हरिराम ने उसे बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए लोहे की राड से हमला कर दिया। आरोपित ने लात-घूंसों और जूते से भी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी भी देता रहा। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अ...