जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के खत्री टोला मोहल्ला में सोमवार की सुबह आपसी विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को लोहे की रड एवं लाठी से मारकर घायल कर दिया गया। घायलों में रवि कुमार, गायत्री देवी, शंकर दास और दीपक कुमार शामिल हैं। इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में घायल रवि कुमार का कहना है कि गोतिया परिवार के लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया है कि उनके घर के बच्चे दूध लाने के लिए गए हुए थे। वह अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे। उसी दौरान आरोपितों ने आकर हिंसक घटना को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। फोटो- 17 मार्च जेहाना- 11 कैप्शन- शहर के खत्री टोला मोहल्ले में हुई मारपीट में घायल लोग सदर अस्पताल में इलाजरत।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.