भभुआ, फरवरी 23 -- कच्चे माल के दाम में उतार-चढ़ाव, मजदूरी में असमानता से बढ़ी परेशानी सरकार से दर स्थिर करने और मजदूरी में एकरूपता लाने की कर रहे मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में लोहा से दरवाजा, खिड़की, शटर, ग्रिल आदि का निर्माण करने वाले कारीगर इन दिनों बढ़ती लागत और अस्थिर बाजार दरों के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लोहे की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और मजदूरी दर में एकरूपता नहीं होने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। चैनपुर रोड पर अपनी दुकान चलाने वाले शेषमुनि शर्मा, रामेश्वर शर्मा, पल्टू शर्मा, मुन्ना शर्मा समेत कई कारीगरों ने बताया कि वर्तमान में एंगल 60 रुपये प्रति किलो, पट्टी 90 रुपये प्रति किलो और चादर 80 रुपये प्रति किलो के भाव से मिल रही है। उन्होंने बताया कि लाने-ले जाने में अलग से भाड़ा भी देना पड़ता है। ऐस...