गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में सहकर्मी द्वारा चालक की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूं के गांव मोहकमपुर में रहने वाले विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई चंदन करीब दो वर्षों से क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के राहुल विहार स्थित निरंकार टिंबर में लोडर गाड़ी चलाता था। वह अकसर रात में गोदाम पर ही रुककर खाना बनाता और खाता था। आट दिसंबर की रात करीब पौने नौ बजे चंदन की अपने साथी रोहित निवासी ग्राम बरेला थाना मझिला जिला हरदोई से खाना खाने को लेकर कहा-सुनी हो...