हरदोई, फरवरी 15 -- हरपालपुर, संवाददाता। खेत में सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई लोहे की जाली व पाइप को चोरी से उखाड़ ले जाने के मामले में नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी आदेश कुमार ने दिवसीपुर गांव निवासी अनिल पुत्र श्याम बाबू समेत नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें कहा था कि खेत में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए लोहे की जाली व पाइप चोरी कर ली गई। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपया थी। पुलिस ने रविवार को घटना के आरोपित अनिल निवासी दिवसीपुर तथा सांडी थाना क्षेत्र के बंडारी गांव निवासी नेतराम को पांच बंडल जाली तथा आठ लोहे के पाइप समेत बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है...