नोएडा, दिसम्बर 14 -- गैस कटर से ग्रिल काटकर वारदात करते थे, पांच गिरफ्तार 01 आरोपी कबाड़ी का काम करता था 15 क्विंटल लोहे का सामान बरामद हुआ नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। रेकी करने के बाद सोसाइटियों, कंपनियों और घरों से लोहे का सामान चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। पांच बदमाशों को सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में एक कबाड़ी भी शमिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 15 क्विंटल लोहे का सामान बरामद किया। लोहे की ग्रिल को गैस कटर से काटकर आरोपी वारदात को अंजाम देते हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों सेक्टर-61 स्थित मानसरोवर अपार्टमेंट में अज्ञात चोरों ने सोसाइटी के बाहर बनी फेंसिंग हटाकर लोहे की ग्रिलें को गैस कटर से काटकर चोरी क...