जमुई, अप्रैल 21 -- बरहट, निज संवाददाता लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ के प्रदेश संघ के आह्वान पर प्रखंड के समन्वयक बीते 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चल रहे कार्यों पर बुरा असर पड़ा है। प्रखंड समन्वयक अनूप कुमार पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हड़ताल 13 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है। उन्होंने बताया कि संघ का एक शिष्टमंडल दो बार ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के साथ वार्ता कर चुका है। हालांकि स्पष्ट आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक मांगों की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे कर्मियों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने बताया हमारी प्रमुख मांगे प्रखंड समन्वयकों पर हो रही दंडात्मक कार्रवाई पर रोक,मानदेय का पुनरीक्षण,सेवा अवधि को बिना शर्त 60 वर्ष तक बहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.