लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लोहिया संस्थान में विष (जहर) संबंधी इलाज व जानकारी के लिए मरीज व तीमारदारों को बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। मरीज व तीमारदारों को बेहतर इलाज के साथ जानकारी भी मिल सकेगी। यही नहीं अनहोनी की दशा में हेल्प लाइन नम्बर पर भी जानकारी हासिल की जा सकेगी। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने शुक्रवार को विष संबंधी इलाज और जानकारी के लिए समर्पित विष सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। निदेशक ने बताया कि यह केंद्र विभिन्न प्रकार के विष का इलाज होगा। जिनमें जहरीले पौधों से होनी वाली परेशानियों का इलाज होगा। कीटनाशक पीने, दवाएं, ड्रग्स, सांप के काटने और रासायनिक संपर्क के मामलों में फोन पर सहायता देने के साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी देखेगा। यह पहल फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग, इमरजेंसी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, पीड...