लखनऊ, मई 7 -- लोहिया संस्थान और केजीएमयू में थैलेसीमिया मरीजों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो सकेगा। इसकी कवायद तेज हो गई है। लोहिया संस्थान में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए अलग वार्ड बनाया जा रहा है। जल्द ही ट्रांसप्लांट के लिए दूसरे संसाधन जुटाए जाएंगे। गुरुवार को थैलेसीमिया जागरूकता दिवस है। लोहिया संस्थान में बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा। इससे थैलेसीमिया मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि लोहिया में अभी किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है। अब दूसरे चरण के तहत थैलेसीमिया मरीजों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उलपब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 20 बेड का अलग से वार्ड बनाया जा रहा है। जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किडनी, लीवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन के लिए एक केंद्र बनाने के प्रस्ताव को सरकार द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.