लखनऊ, सितम्बर 2 -- ट्रांसप्लांट के लिए 80 बच्चे जांच में फिट पाए गए 15 साल तक बच्चों का इलाज हिमैटोलॉजी में चल रहा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। खून की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। लोहिया संस्थान के हिमैटोलॉजी विभाग में बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा। इसकी कवायद तेज कर दी गई है। लोहिया संस्थान में सेंटर फॉर ट्रांसप्लांट बनाया जा रहा है। इसमें किडनी, लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है। अभी लोहिया में किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है। दूसरे चरण में बोनमैरो ट्रांसप्लांट होगा। ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष व संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सुब्रत चन्द्रा ने बताया कि हीमोटोलॉजी विभाग में 224 बच्चे पंजीकृत हैं। 15 साल तक के बच्चों का इलाज हिमैटोलॉजी विभाग में चल रहा है। खून में कम हो जाता है हीमोग्लोबिन डॉ. सुब्र...