लखनऊ, मार्च 17 -- लोहिया संस्थान में मरीजों को अब और अधिक आधुनिक बेड पर मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। खासबात यह है कि यह बेड रिपोर्ट कंट्रोल पर आधारित होंगे। इससे ऑपरेशन के बाद व दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को बिठाना आसान होगा। मरीजों की शिफ्टिंग भी बिना किसी परेशानी के की जा सकेगी। संस्थान के विभिन्न विभागों के लिए 135 फाउलर बेड इलेक्ट्रिक खरीदे जाएंगे। तकरीबन 10344105 लागत से बेड की खरीद होगी। शासन के निर्देश के बाद बेड का आर्डर कंपनी को दे दिया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि बेड आधुनिक तकनीक से लैस हैं। शरीर के जिस हिस्से को उठाने की जरूरत होगी। रिमोर्ट के माध्यम से बेड के उस हिस्से को उठाया जा सकेगा। इससे मरीज को तकलीफ कम होगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा ऑपरेशन वाले मरीजों को होगा। क्योंकि ऑपरेशन के बाद मरीज को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.