महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका क्षेत्र के जिला मुख्यालय परिसर में स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में रानी अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल व अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ सफाई करना था, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी था। नपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में अनेक वीरांगनाओं ने जन्म लिया है। जिनमें रानी अहिल्याबाई होलकर का नाम सर्वोपरि है। उन्होंने धर्म व जनकल्याण के कार्यों में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। मंदिरों और धर्मशालाओं के निर्माण के माध्यम से उन्होंने समाज के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। उनकी जयंती पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान उनकी सेवा भावना को समर्पित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.