बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने विश्व-नागरिकता का सपना देखा था। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को भी उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। डॉ. लोहिया को नमन् करते हुए सपा अध्यक्ष एवं विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी थे। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि डा. लोहिया के जीवन से युवा पीढी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार से उन्होंने विषम परिस्थितियों में समाजवाद की अलख को जगाए रखा। विधायक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया की दृष्टि में भारत को सुधारने और उसे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.