लखनऊ, मार्च 8 -- लोहिया संस्थान में लंबी जद्दोजहद के बाद न्यूरो साइंस सेंटर भवन में मरीजों की भर्ती चालू हो गई है। न्यूरोलॉजी व न्यूरो सर्जरी विभाग शिफ्ट कर दिए गए हैं। इससे मरीजों को इलाज हासिल करने में खासी सहूलियत हो रही है। न्यूरो साइंस सेंटर का भवन पांच मंजिल का है। लगभग सात साल से न्यूरो साइंस सेंटर शुरू करने की कवायद चल रही थी। लंबी जद्दोजहद के बाद भवन में न्यूरो सर्जरी व न्यरोलॉजी विभाग शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि दोनों विभागों में अभी बेड की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। 20 बेड न्यूरोलॉजी व 20 बेड न्यूरो सर्जरी विभाग में हैं। इन पर मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। चार ऑपरेशन थिएटर हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि मरीजों को आधुनिक इलाज की सुविधा मुहैया कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.