संभल, मार्च 13 -- नगर के लोहिया कान्वेंट स्कूल में बुधवार को बच्चों ने रंगों के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। बच्चों ने आपस में गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षकों के साथ भी होली खेली और उन्हें गुलाल लगाया। प्रधानाचार्य हेमलता ने विद्यार्थियों को पक्के रंगों से बचने और सुरक्षित होली खेलने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, इसे आपसी मेलजोल के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान शिक्षिकाएं सविता, बबीता, रीता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गले मिलकर मनाई होली क्षेत्र के चिरंजी लाल जनकल्याण इंटर कॉलेज में होली से पहले छात्र-छात्राओं ने गले मिलकर और गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां बांटी। छात्राओं ने स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.