कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। लोहिया आरोग्य में नेत्र परीक्षण, परामर्श एवं उपचार सेवाओं की शुरुआत की गई। रियायती दरों पर उपलब्ध यह सुविधा विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. रिचा गिरी ने कहा कि अंधापन आज समाज में बड़ी चुनौती है। समय पर उपचार व जागरूकता से इससे बचाव संभव है। स्वास्थ्य सेवा प्रमुख डॉ. सौमित्र भारद्वाज ने बताया कि इस शुरुआत के साथ लोहिया आरोग्य एक पूर्ण चिकित्सा केंद्र के रूप में और सुदृढ़ हुआ है। ट्रस्ट के सीईओ सुधीन्द्र कुमार जैन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष मानसी लोहिया, डॉ. अवध दुबे, डॉ. एसी. अग्रवाल उपस्थित रहे।

हि...