मेरठ, जनवरी 10 -- लोहियानगर क्षेत्र में कूड़े के पहाड़ के पास रहने वाले लोगों की दूषित पेयजल की शिकायत पर शुक्रवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने मोर्चा संभाला। मेयर ने अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मेयर को दूषित पानी की समस्या से अवगत कराया। मेयर ने अपर नगर आयुक्त व जीएम जल और संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि पूरे क्षेत्र की पाइपलाइन की सघन चेकिंग की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं होगा। जहां भी पाइपलाइन में लीकेज मिले, उसे युद्धस्तर पर ठीक कराया जाए ताकि नागरिकों के घरों तक स्वच्छ जल पहुंचे और बीमारियों का खतरा न रहे। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मेयर को एक स्थान पर भारी जलभराव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.