मेरठ, मार्च 8 -- मेरठ। लोहियानगर पुलिस और स्वॉट टीम ने दो पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार किए हैं। इनके तार हाल ही में लोहियानगर में पकड़ी गई हथियार फैक्ट्री से जुड़े हैं। आरोपियों के पास से 32 बोर की दो अवैध पिस्टल, 70 हजार रुपये और एक कार बरामद हुई है। गिरोह से जुड़े कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए स्वॉट टीम काम कर रही है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि चार मार्च को लोहियानगर पुलिस और स्वॉट टीम ने हुमायूंनगर निवासी मोईज के घर में चल रही एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 436 मैगजीन, 13 पिस्टल और 150 ट्रिगर समेत हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए थे। मोईज के भाई रमीज और फैज के अलावा श्यामनगर निवासी राशिद और बुलंदशहर सिकंदराबाद निवासी राजकुमार के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.