मेरठ, सितम्बर 1 -- मेरठ नगर निगम ने एक बार फिर लोहियानगर कूड़े के पहाड़ के निस्तारण का नया टेंडर जारी कर दिया है। पहले जारी टेंडर में आए तीन कंपनियों के प्रस्ताव को नगर निगम ने शर्तों और मानकों के तहत नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया था। अब 10 सितंबर तक कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। लोहियानगर कूड़े के पहाड़ का मामला एनजीटी से लेकर शासन तक पहुंचा हुआ है। पूर्व में काम कर रही कंपनी का ठेका नगर निगम ने कुछ माह निरस्त कर दिया था। इसके बाद नगर निगम ने जुलाई माह में नई कंपनी के लिए टेंडर जारी किया, जिसमें तीन कंपनियों का प्रस्ताव आया था। दो कंपनियों ने आठ करोड़ से अधिक और एक कंपनी ने 7.13 करोड़ में कूड़ा निस्तारण का प्रस्ताव दिया। तीनों कंपनियों के प्रस्ताव की शर्तों और मानकों के तहत जांच की गई। नगर निगम अधिकारियों की तीन सदस्यीय समिति ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.