सीतामढ़ी, जनवरी 11 -- सीतामढ़ी। नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के भवदेपुर गुमटी के पास से लोहा चोरी करते एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के नुनिया टोला निवासी मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार नगर थाने के पुअनि कुश कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भवदेपुर गुमटी के पास एक व्यक्ति को लोहा का सामान चोरी करते हुए देखा। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया लोहा बरामद कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.