धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता रेलवे की संपत्ति चुराने वाले गिरोह का आरपीएफ ने रविवार को भंडाफोड़ किया। आरपीएफ ने गिरोह के पांच सदस्यों के साथ गिरोह से चोरी का सामान खरीदने वाले दो लोगों को दबोच कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गए सातों आरोपी गांधी रोड और धनसार के रहनेवाले हैं। शनिवार को दबिश देकर उन्हें अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि प्राइवेट आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत गांधी रोड महावीर स्थान निवासी राणा प्रताप पासवान चोरी गिरोह का सरगना है। वह संगठित तौर पर अपने सहयोगियों की मदद से रेलवे यार्ड व आसपास से रेलवे का लोहा, केबल आदि चोरी करा रहा था। गिरोह में सतीश कुमार, आलोक कुमार, छोटू कुमार सोनी उर्फ छोटकी मुर्गिया, विनोद सोनी उर्फ बड़की मुर्गिया के अलावा गिरोह से चोरी का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.