नैनीताल, जनवरी 5 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में सोमवार को कैंची धाम की एसडीएम मोनिका ने भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखा। ग्रामीणों ने लोहाली-छियोड़ी-धूरा-उलगोर मार्ग के क्षतिग्रस्त सड़ियापानी बैंड के सुदृढ़ निर्माण, चमड़िया नाले पर डांठ निर्माण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ की नियुक्ति, जनमिलन केंद्र की स्थिति में सुधार, बालवाणी भवन निर्माण तथा स्कूल भवन के जीर्णोद्धार की मांग की। इसके अलावा जंगली जानवरों से फसलों व पशुधन की सुरक्षा के लिए झाड़ी कटान और सिंचाई पाइपलाइन के विस्तार की आवश्यकता भी बताई गई। एसडीएम मोनिका ने संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। यहां प्रधान उलगोर गंगा भट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.