आरा, फरवरी 23 -- आरा, एसं। लोहार विकास मंच सह जनतंत्र आवाज पार्टी की बैठक रविवार को रेखा मंदिर जेल रोड में हुई। बैठक में मुख्य रूप से देश के अंदर बढ़ रहे नफरत, महंगाई व बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की गई। वहीं कमजोर वर्ग के साथ सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये पर भी चिंता व्यक्त की गई। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने कहा की लोहार समाज को हर हाल में आरक्षण मिलना चाहिए। इसके लिए अब तक चार बार रेल चक्का जाम किया जा चुका है, दो बार दिल्ली जंतर मंतर पर धरना दिए जा चुके हैं। अध्यक्षता अजय शर्मा ने की और मंच संचालन रजनीश शर्मा ने किया। बैठक में देव नारायण शर्मा, रामजी शर्मा, कृष्णा शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, रामाशंकर शर्मा, नागेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अमरजीत विश्वकर्मा, पवन कुमार, शिव कुमार व पकज कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.