जहानाबाद, मई 24 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के लोहार बिगहा गांव में दलित समुदाय के साथ गाली गलौज एवं मारपीट हुई है। जिसमें सचिन कुमार जख्मी हुआ है। जख्मी का इलाज के बाद अनुसूचित जाति जनजाति थाना में आवेदन दिया गया। सचिन कुमार के आवेदन पर पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अनुसूचित जाति जनजाति थाना अध्यक्ष जुली कुमारी ने बताया कि सचिन कुमार के आवेदन पर पांच लोगों पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.